जिला स्तरीय काउंसिलिंग नौ को

जिला स्तरीय काउंसिलिंग नौ को

लातेहार. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग नौ मई को होगी. डीएससी गौतम साहू ने बताया कि सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8) के पदों पर नियुक्ति को लेकर कुल 41 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है. इसका आयोजन समाहरणालय भवन में सुबह 10 बजे से होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के लिए क्रमवार समय एवं सूची निर्धारित की गयी है. इसमें कक्षा एक से पांच इंटर प्रशिक्षित, कक्षा छह से आठ सामाजिक विज्ञान, गणित एवं विज्ञान तथा भाषा विषय के अभ्यर्थी शामिल हैं. सभी सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे. लातेहार : सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार. जिले के मनिका प्रखंड में संचालित सीएम एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी़ जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल के बारे में बताया. उन्होंने बच्चों से सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल भी किये, जिसका जवाब विद्यार्थियों ने दिया. लिम्का गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप ने बहुत विस्तार से सड़क सुरक्षा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है़ं उन्होंने अपील की कि आपलोग अपने परिवार के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. कार्यक्रम में विद्यालय के 350 विद्यार्थियों और 15 शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर सीओ अमन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >