जिला जज संजय कुमार दुबे ने पदभार सौंपा

जिला जज संजय कुमार दुबे ने पदभार सौंपा

लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति के साथ जिला जज संजय कुमार दुबे ने अपना पदभार अपर जिला जज तृतीय संजय दत्त द्विवेदी को सौंप दिया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने सेवानिवृत्त जज श्री दुबे की उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री दुबे एक कर्मठ, योग्य एवं न्यायविद अधिकारी रहे हैं. प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा ने जज श्री दुबे के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की कामना की. जिला जज तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी ने जज श्री दुबे को विदाई देते हुए कहा कि अपने मृदु स्वभाव एवं न्याय के प्रति समर्पण के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव, डीएलएसए सेक्रेटरी शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन समेत न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. रविंद्र राम बने सिमरिया विस के प्रभारी

बरवाडीह. विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रवींद्र राम को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रभारी नियुक्त किये जाने पर रवींद्र राम ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक रामचंद्र सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >