बीएलओ-पर्यवेक्षक के बीच मतदाता पर्ची का वितरण

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नंदकुमार राम की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर बैठक हुई.

बारियातू. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नंदकुमार राम की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर बैठक हुई. इस दौरान सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को मतदाता सूचना पंजी, मतदाता पर्ची सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. मौके पर बीडीओ ने कहा कि 13 मई तक सभी अपने-अपने मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण कर दें. साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें. शत-प्रतिशत मतदान कार्यक्रम को सफल बनायें. बैठक में आलोक दुबे, पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार, चंदन कुमार, विमला कुमारी, मधुबाला देवी, बबीता देवी, सकलमनी देवी, पूजा कुमारी, सबिता देवी सहित कई बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्���क मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >