बारियातू (लातेहार): मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत स्थानीय पशु चिकित्सालय की पहल पर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे और कर्मी बिनोद बैठा की मौजूदगी में मुर्गी चूजों का वितरण किया गया.
योजना के तहत सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्रॉयलर मुर्गी चूजों का वितरण किया गया. विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीब और मजदूर परिवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन कर रही है.
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्रॉयलर मुर्गी चूजा, दाना और दवा का वितरण किया गया है. लाभुकों को मुर्गी पालन, रखरखाव और अन्य आवश्यक जानकारियां भी दी गईं. मौके पर लाभुकों समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
