लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्रता से करें : डीआइजी

लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्रता से करें : डीआइजी

महुआडांड़ ़ पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) कौशल किशोर शुक्रवार को महुआडांड़ पहुंचे. यहां जिला पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके पश्चात डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय का गहन निरीक्षण किया और अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गयी. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सघन वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन : थानावार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि केस का निष्पादन शीघ्रता से करें. फरार आरोपियों और वारंटियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने की बात कही. डीआइजी कौशल किशोर ने थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और उनकी शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें. मौजूद लोग : इस मौके पर एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >