विस्थापितों ने जल रहे कोयले की उठाव की मांग को लेकर किया प्रर्दशन

विस्थापितों ने जल रहे कोयले की उठाव की मांग को लेकर किया प्रर्दशन

बालूमाथ़ सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में पिछले कुछ वर्षों से जमा किया गया करीब 12 लाख टन कोयले की उठाव की मांग को लेकर विस्थापितों ने शनिवार को प्रदर्शन किया. अर्जुन राम व सुरेश उराँव के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई. रैली कोलयरी परिसर के स्टॉक परिसर पहुंची. यहां जल रहे कोयला स्टॉक में डेकची, हडीया से पानी डालकर इसे बुझाने का प्रयास का प्रदर्शन किया. विस्थापित नेता सुरेश उराँव ने कहा कि यहां के ट्रक ओनर एवं डीओ होल्डर पिछले कई वर्षों से विस्थापितों को छलने का कार्य कर रहे है. ट्रक ओनर एवं डीओ होल्डर ने स्टाक में से बड़ा-बड़ा कोयला का उठाव कर लिया है. छोटे टुकड़े व डस्ट कोयला यहां छोड़ते गए है. ऐसे कोयले का यहां भारी स्टॉक हो गया है. इसमे आग भी लग चुका है, जिससे जहरीले धुआ निकल रहा है. इस धुंआ एवं उड़ने वाले धूलकण से स्थानीय लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है. इसलिए हम लोगों ने सरकार से मांग कर कहा है कि इससे बचाव के लिए उक्त कोयला को हाईवा के माध्यम से उठाकर तुरंत भेजा जाए. उपस्थित लोग हमारी मांगे पूरी करो, जहरीली धुआ व गर्दा से मुक्त करो समेत कई नारे लगा रहे थे. मौके पर संतोष यादव,राजेश राम,जगरनाथ यादव,अविनाश राम,किशुन उराँव, बिरशु उराँव, गणेश गंझू, संकर गंझू,मानती देवी, बसन्ती देवी रूबी देवी लाक्षो देवी समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >