चंदवा,लातेहार: दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चंदवा में झामुमो की प्रखंड कमेटी की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पूरे दिन चले इस शिविर में 12 रक्तवीरों ने रक्तदान किया. ब्लड बैंक लातेहार की मेडिकल टीम रक्त संग्रह के लिए यहां पहुंची थी.
शिविर में कुमार नवनीत, ब्रह्मदेव प्रजापति, मोहित कुमार समेत 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया.
स्वस्थ लोगों से रक्तदान की अपील
झामुमो नेता अंकित तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके. उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.
शिविर में मो. सरफराज, ऋतुराज जायसवाल, दीपक कुमार गुप्ता, मो. अदनान, दिलीप प्रसाद, प्रतीक सिन्हा, मो. महताब अंसारी, जैद अंसारी, राहुल कुमार, अजय उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
