मतदान केंद्रों की दूरी कम करने पर विचार-विमर्श

मतदान केंद्रों की दूरी कम करने पर विचार-विमर्श

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की दूरी कम करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि 400 से कम मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को आवश्यकता अनुसार अन्य केंद्रों में मर्ज किया जायेगा. वहीं, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों में दूरी कम करने के लिए स्थल परिवर्तन किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि इस कदम से मतदाताओं को सुविधा होगी और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी. बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जतायी. उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं ताकि मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, भाजपा जिला महामंत्री अमलेश सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव, भाजपा नेता अनिल सिंह, बसपा जिला अध्यक्ष मुंगेश्वर राम, रशीद मियां, उपेंद्र शर्मा, राजद नेता बबलू गिरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत निर्वाचन कार्यालय के कई कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >