पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के दिलीप व संदीप बने विद्यालय टॉपर

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के दिलीप व संदीप बने विद्यालय टॉपर

लातेहार. सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में जिला मुख्यालय में संचालित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र दिलीप कुमार प्रजापति व संदीप कुमार रवि ने विज्ञान संकाय में 84.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि आदित्य कुमार 79 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, सुमन कुमारी 78.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा व आनंद कुमार ने 76.8 प्रतिशत अंक लाकर चाैथा स्थान प्राप्त किया है. वहीं, कला संकाय में दीपांजलि कुमारी व चांदनी कुमारी ने 87.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि अर्चना ने 85 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, आरती कुमारी 84.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा तथा रंजना ने 83.6 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के प्राचार्य आर पासवान ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, 18 घंटे गुल रही बिजली

चंदवा़ बुधवार देर शाम आये अचानक आंधी-तूफान और बारिश ने चंदवा क्षेत्र में भारी तबाही मचायी है. तेज हवाओं के कारण कई घरों में लगे एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. तूफान का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा. तेज हवा और पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गये. जिससे पूरे क्षेत्र में करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयीं. इधर, बिजली विभाग की टीम ने रातभर अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत की. गिरे पेड़ों को हटाकर लाइन को दुरुस्त किया गया. गुरुवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, राहत की बात यह रही कि आंधी-तूफान के दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >