जनभागीदारी से ही बनेगा डेंगू मुक्त समाज, घरों में पानी जमा न होने दें : डीसी

जनभागीदारी से ही बनेगा डेंगू मुक्त समाज, घरों में पानी जमा न होने दें : डीसी

लातेहार ़ जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मरसा तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. यह रैली मेन रोड होते हुए थाना चौक तक गयी, जहां लोगों को जागरूक किया गया. इसके बाद अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू के रोकथाम की शपथ दिलायी गयी. अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें रखी गयी है. उपायुक्त ने की सजग रहने की अपील : उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. चूंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों व आसपास पानी जमा न होने दें. कूलर, गमले, टंकी और बर्तनों की नियमित सफाई करें और उन्हें ढककर रखें. बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें. कार्यक्रम में जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >