सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे राम आये हैं..

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव सोमवार की रात भगवती जागरण के साथ संपन्न हो गया. जागरण का उदघाटन वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने माता का ज्योत प्रज्जवलित कर किया.

लातेहार. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव सोमवार की रात भगवती जागरण के साथ संपन्न हो गया. जागरण का उदघाटन वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने माता का ज्योत प्रज्जवलित कर किया. जागरण का प्रारंभ समिति के कोषाध्यक्ष आशीष टैगोर ने तूने मुझे बुलाया शेरावाली..भजन से किया. इसके बाद नव दुर्गा जागरण मंडली, रांची के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन के जरिये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्वीटी राज ने गणेश वंदना कर गायन का प्रारंभ किया. उन्होंने बांगड़ भोला व पप्पू पास हो गया.. समेत कई भजन गाकर लोगों झूमाया. स्वीटी राज ने सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे राम आये हैं.. भजन गाकर तालियां बटोरी. कोमल छाया ने मैया का चोला है रंग लाल..भजन गाये. आनंद पाठक ने रामजी की निकली सवारी और तू कितनी अच्छी है कितनी प्यारी है.. भजन गाये. अनूप राज ने भी कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किया. जागरण में सोनभद्र यूपी के दिवाकर एंड मंडली की ओर से शिव तांडव, हनुमान व मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां निकाली गयी. मौके पर संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला), कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, राजू रंजन सिंह, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, उज्जवल साहू, आकाश कुमार टोनू, सुनील कुमार व परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >