वृद्ध का शव तालाब से बरामद

सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी कला गांव निवासी तेतर मोची (60) का शव बुधवार को तालाब से बरामद किया गया है.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी कला गांव निवासी तेतर मोची (60) का शव बुधवार को तालाब से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार तेतर मोची मंगलवार दोपहर तीन बजे दिन में हरिजन टोला के पास तालाब के समीप शौच करने गये थे. इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिर गये. डूबने कर उसकी मौत हो गयी. मंगलवार रात जब तेतर मोची अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन की, लेकिन कही उसका पता नही चल सका. परसही पंचायत के पूर्व मुखिया गुजर उरांव के प्रयास से सुबह 9:30 बजे तालाब से तेतर मोची के शव को बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में सदर थाना में यूडी केस दर्ज किया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने क बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >