लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने मंगलवार की देर शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सेवाओं सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया.
समय पर दवा और जांच की ली जानकारी
उन्होंने पूछा कि क्या मरीजों को समय पर दवाएं मिल रही हैं और डॉक्टरों द्वारा उनकी ठीक से जांच की जा रही है. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
साफ-सफाई पर विशेष जोर
डीडीसी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा.
सिविल सर्जन समेत अधिकारी रहे मौजूद
मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: TSPC के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू गिरफ्तार, देसी मेड बंदूक बरामद; कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल
