डीडीसी ने किया आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्याएं सुनीं.

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्याएं सुनीं. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उप-विकास आयुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उप-विकास आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी और निष्पादन का अश्वासन दिया. कहा कि सभी शिकायतों का निष्पादन जल्द होगा. जन शिकायत में प्राप्त आवेदन के आलोक में उप-विकास आयुक्त ने समस्या निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 10 आवेदन आये. इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, रोजगार, पेंशन संबंधी आवेदन आये. इस दौरान कुछ आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शेष आवेदकों की समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. इस दौरान जन शिकायत प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांस समेत कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >