अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा, औचक छापामारी कर दर्ज करें प्रथमिकी

अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा, औचक छापामारी कर दर्ज करें प्रथमिकी

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की. 28 जगहों पर हुई छापेमारी : समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी ने बताया कि 13 नवंबर 2025 से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कुल 28 निरीक्षण किये गये हैं. इस कार्रवाई में 36 वाहनों को जब्त कर आठ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही दोषियों से 10 लाख 36 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गयी है. थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश : उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये. बैठक में कोयला और बालू के अवैध उत्खनन, रॉयल्टी संग्रहण और जांच अभियान की भी बिंदुवार समीक्षा की गयी. दोषी बख्शे नहीं जायेंगे : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होना चाहिए. उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसडीओ अजय कुमार रजक समेत कोल कंपनियों के अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >