लातेहार डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की

डीसी संदीप कुमार ने चंदवा प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

चंदवा : उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को चंदवा प्रखंड का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, मतदान केंद्र और पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. सीएचसी में वार्डों की साफ-सफाई, दवा, उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की. उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा की शिकायत पर जनरेटर की व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया. प्राथमिक विद्यालय टूढ़ामू के जर्जर भवन की जांच के लिए डीएसइ को भी निर्देशित किया.

प्रखंड कार्यालय में बीडीओ चंदन प्रसाद और सीओ सुमित कुमार झा के साथ विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आम लोगों का काम समय पर करने को कहा. राजकीय मध्य विद्यालय में आठवीं के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की तथा मतदान केंद्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जर्जर भवन और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए मरम्मत और एक सप्ताह के भीतर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मौके पर एसडीओ अशोक कुमार, सिविल सर्जन राजमोहन खलको, डीएसओ श्रवण राम, डीएसइ गौतम कुमार, डीइओ ऋषिकेश कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, एमओ मोनू पंडित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >