डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा

जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

लातेहार. जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक कुमार मेहता की ओर से जिले में ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस के अंतर्गत जिले में एस्पायरिंग, राइजिंग व मॉडल के अंतर्गत गांव की हुई रेटिंग की जानकारी लेते हुए कार्यपालक अभियंता को ओडीएफ प्लस के अंतर्गत जिले में किये जानेवाले कार्यों को लेकर बेहतर कार्य योजना तैयार कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति का अनुश्रवण, ग्राम स्तर पर स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु ग्राम कार्य योजना तैयार करने की बात कही. वहीं फाइव स्टार श्रेणी में गांव को ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण एवं प्रगति की समीक्षा की गयी. 15वें वित्त आयोग, पंचायती राज एवं मनरेगा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन संबंधित संरचनाओं का निर्माण करना तथा गांव को ओडीएफ प्लस घोषित करने की समीक्षा की गयी. बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें. मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कई अभियंता व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >