राजस्व संग्रहण के मुद्दे पर डीसी ने की बैठक

जिला समाहरणालय में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक हुई.

लातेहार. जिला समाहरणालय में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की गयी. समीक्षा में सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व संग्रहण की धीमी गतिवाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने की बात कही. उपायुक्त की ओर से भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज व भूमि-सीमांकन की समीक्षा की. इस दौरान सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन व जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी समेत संबंधित पदाधिकारी व सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >