लातेहार ़ प्रखंड सह वन परिसर में रविवार की रात डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ लातेहार विधायक प्रकाश राम ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि डांडिया सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करता है. उन्होंने कहा कि डांडिया का डंडा मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक है. यह केवल नृत्य का माध्यम नहीं बल्कि हमारी परंपरा, एकता और शक्ति का प्रतीक भी है. जरूरत पड़ने पर यही डंडा संघर्ष का औजार बन सकता है. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई. कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं और महिलाओं ने डीजे की धुन पर पारंपरिक रूप से डांडिया खेला. जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति और उत्साह से भर गया. विधायक ने इस आयोजन को समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने वाला बताया. आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजदेव प्रसाद समेत समिति के रूद्र प्रताप सिंह, अनंजय कुमार, रविंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
