स्मार्ट मीटर का करंट, हजारों में आया बिजली बिल, उपभोक्ताओं में रोष

स्मार्ट मीटर का करंट, हजारों में आया बिजली बिल, उपभोक्ताओं में रोष

बरवाडीह़ प्रखंड के कुटमु, पोखरी और बेतला क्षेत्र में लगाये गये नये स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं. मीटर लगने के मात्र एक माह के भीतर ही कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. शुक्रवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन सौंपा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर बिल सुधारने की गुहार लगायी. हजारों में आया बिल, बढ़ी परेशानी : ग्रामीणों का कहना है कि पहले उनका बिजली बिल सामान्य आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगते ही यह राशि कई गुना बढ़ गयी है. अचानक आये भारी-भरकम बिल ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि मीटर की रीडिंग प्रक्रिया में तकनीकी खामी है, जिसके कारण बिल में असामान्य बढ़ोतरी हो रही है. इन उपभोक्ताओं को मिला झटका : विभाग को सौंपे गये आवेदन में उपभोक्ताओं ने अपने बिल का विवरण साझा किया है. इसमें शिव कुमार सोनी 59,850 रुपये, गुलबहार मियां 53,890 रुपये, गुफरान अंसारी 40,151 रुपये, मुस्ताक मियां 35,851 रुपये, नसरूदीन अंसारी (पोखरी) 29,000 रुपये, संतोष कुमार 18,672 रुपये आदि शामिल है़ं चार दिनों में होगा समाधान : मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि विभाग इस समस्या के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों के भीतर सभी शिकायतों की बारीकी से जांच की जायेगी और तकनीकी त्रुटि पाये जाने पर बिलों में सुधार कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >