स्टोन माइंस परिसर में अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच जारी

स्टोन माइंस परिसर में अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच जारी

बारियातू़ दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनिया पंचायत के चुंबा स्टोन माइंस परिसर में खड़े हाइवा वाहन पर गोलीबारी की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग छह बजे बाइक पर सवार दो अपराधी चुंबा स्टोन माइंस के समीप पहुंचे. परिसर में खड़े हाइवा वाहन पर दो-चार राउंड गोली चलायी फिर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही माइंस ओनर अमित कुमार व थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे़ थाना प्रभारी ने कहा कि अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. मामले की जांच की जा रही है. डेढ़टंगवा घाटी में आयरन पत्थर लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

चंदवा़ चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर चंदवा थाना अंतर्गत डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक में आयरन पत्थर लदा था. घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से आयरन पत्थर लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था. इसी दौरान उक्त घाटी पर तीखे मोड़ व तेज ढलान पर ट्रक असंतुलित हो गया. इससे ट्रक तेज गति से पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में लदा आयरन पत्थर सड़क पर बिखर गया, इससे पथ जाम हो गया. सूचना के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति का जायजा लिया. पुलिस की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया. इसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया. दुर्घटना में चालक को हल्की चोट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >