9 साल के क्षितिज की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, पेट में चाकू से किये अनगिनत वार, झाड़ी में मिला शव

Crime News : झारखंड के लातेहार जिले में 9 साल के क्षितिज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. हत्यारों ने उसकी दोनों आंखें निकाल ली. पेट में अनगिनत बार चाकू से वार किया.

Crime News| लातेहार, वसीम अख्तर : लातेहार जिले में 9 साल के बच्चे की घर से अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. अपहृत बच्चे का शव झाड़ी में मिला है. बच्चे का नाम क्षितिज कुमार है. घटना जिले के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना क्षेत्र में हुई है. क्षितिज कुमार के पिता का नाम प्रभात कुमार है. रविवार की रात से लापता इस बच्चे का शव सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे नेतरहाट अस्पताल के पीछे मिला.

बच्चे की दोनों आंखें निकालीं, पेट में अनगिनत बार किया चाकू से वार

हत्यारों ने बच्चे की दोनों आंखें निकाल ली गयीं हैं. उसके पेट में अनगिनत बार चाकू से वार किया गया है. गले में सरिया तक डाल दिया गया. रविवार की रात में लगभग 8 बजे बच्चा खाना खाकर सोने गया था. थोड़ी देर बाद घर के लोगों ने कमरे में जाकर देखा, तो क्षितिज वहां नहीं था. रात में ही प्रभात कुमार और उनके परिवार के सदस्यों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन क्षितिज नहीं मिला.

दोपहर ढाई बजे झाड़ी में मिला क्षितिज कुमार का शव

परिजनों ने नेतरहाट थाने में क्षितिज कुमार के लापता होने की रिपोर्ट लिखवायी. नेतरहाट पुलिस भी बच्चे की खोज में जुट गयी. काफी खोजबीन के बावजूद बच्चा नहीं मिला. दोपहर ढाई बजे एक बच्चे के शव की सूचना मिली. उसकी पहचान क्षितिज कुमार के रूप में हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाना प्रभारी बोले – जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा हत्यारा

नेतरहाट पुलिस ने क्षितिज कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. नेतरहाट के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में इस हत्या की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. थाना प्रभारी ने कहा है कि हत्यारा कोई भी हो, जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार, न्यूनतम पारा हुआ 10.9 डिग्री, जानें कब से शुरू होगा बारिश का दौर

17 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

गुमला साहित्य महोत्सव में साहित्यकारों का समागम, हेमंत सोरेन ने भेजा ये संदेश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन : झारखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन तक वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >