नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया.

लातेहार. सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) के तहत ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया. मंगलवार को नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 2 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय लातेहार के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिले को सुंदर, स्वच्छ रखने के साथ-साथ घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने का संदेश दिया गया. कलाकारों द्वारा गीले कचरे (जैसे कि खाने-पीने का कचरा, सब्जी के छिलके आदि) को हरे रंग के डस्टबिन में डालने एवं सूखे कचरे (जैसे कि प्लास्टिक, कागज आदि) को लाल रंग के डस्टबिन में डालने हेतु जागरूक किया गया. मौके पर कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक कर जीवन रक्षा के तरीके बताये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >