लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के अमवाटिकर रोड स्थित पिंटू रूई दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गयी. आग की चपेट में आने से दुकान में रखी रूई समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
बगल की फर्नीचर दुकान में चल रहा था वेल्डिंग का काम
दुकान संचालक पिंटू के अनुसार, बगल की प्रकाश फर्नीचर दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी उनकी दुकान में गिर गयी, जिससे रूई ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास शुरू किया.
ये भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटा, इलाज के दौरान हुई मौत
आग की चपेट में आने से बचा आसपास की दुकानों
सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल भी पहुंची. स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इससे आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया. दुकान संचालक ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना कारण बना गलत तरीके से निर्मित ठोकर ,पलटा ऑटो चालक की मौत
