शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसाद का हुआ वितरण

शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसाद का हुआ वितरण

लातेहार ़ सदर प्रखंड के हेठपोचरा गांव में आयोजित तीन दिवसीय शिव मंदिर नवनिर्माण सह स्थापना महोत्सव शनिवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. महोत्सव के समापन पर मंदिर में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया. अनुष्ठान के बाद आयोजित विशाल भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया. भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा गांव : महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार शामा भव्य सांस्कृतिक एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया. इसमें बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. नव निर्मित शिव मंदिर का आकर्षक गुंबद और उसकी सुसज्जित संरचना इलाके में आस्था का मुख्य केंद्र बनी हुई है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद उरांव, उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह, अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, गोविंद साह, भगवान साहू, दिलीप कुमार प्रसाद, पीतांबर, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, अनुप कुमार, कैलाश ठाकुर, लखन साह, उपेंद्र प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, संजय प्रसाद, पुरुषोत्तम लाल, रामलगन राम, दिनेश कुमार ठाकुर, रामबिलास सिंह, राजेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, समेत अन्य ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >