फोटो : 14 चांद 1 : जानकारी लेते कांग्रेस पदधारी. चंदवा. कांग्रेस के लातेहार जिला प्रभारी निरंजन पासवान ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न बूथों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चल रहे मतदाता सूची कार्य का जायजा लिया. उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरी पारदर्शिता व गंभीरता से पूरा कराने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने किया. निरीक्षण के दौरान मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर ने बूथ संख्या 313 के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां कुल 981 मतदाताओं में से लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए उन्होंने कार्यरत बीएलओ व कांग्रेस बीएलए को बधाई दी. जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने घर-घर संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने का आह्वान किया. मौके पर अजमतउल्ला अंसारी, अख्तर अंसारी, कर्नलूस एक्का, राम शर्मा, अमित कुजूर, मनोवर अंसारी, शक्ति देवी, कवित्री नगेसिया, मोइना खातून, मंजू देवी, शोभा देवी आदि मौजूद थे.
कांग्रेस ने एसआइआर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

फोटो : 14 चांद 1 : जानकारी लेते कांग्रेस पदधारी. | Prabhat Khabar Network
Copied link
लातेहार जिला प्रभारी निरंजन पासवान ने चंदवा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और पारदर्शिता के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया।