झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष को दी गयी बधाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. इसमें पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.

लातेहार. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. इसमें पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके उपाध्यक्ष बनाये जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने आवास पहुंचकर बुके देकर एवं मिठाइयां खिलाकर बधाई दी. इसके अलावा जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिप सदस्य विनाेद उरांव व बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार, सुदामा प्रसाद, शमशुल होदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, युवा नेता अंकित पांडेय, वारिश अंसारी, प्रभात कुमार, शमशाद आलम समेत कई लोगो ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >