भक्ति और उल्लास का संगम: श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन का अद्भुत अनुभव किया

भक्ति और उल्लास का संगम: श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन का अद्भुत अनुभव किया

लातेहार ़ शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये. सप्तमी तिथि को पूजा समितियों के द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया गया. यहां पूरे पारंपरिक विधि-विधान से मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. शहर के बीचो बीच स्थित श्री राजा दुर्गा बाड़ी में आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां सूर्यदेव उपाध्याय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया गया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान भानू प्रताप सिंह, मुकेश पांडेय व हरिओम पांडेय मौजूद थे. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवयुवक संघ नवरंग चौक में आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां विकासकांत पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया गया. जबकि डुरूआ सार्वजनिक पूजा समिति में मनीष पाठक के सानिध्य के रंजय सिंह व विष्णुदेव गिरि सप्तनीक मौजूद थे. नवरंग चौक में आकर्षक पंडाल बनाया गया है. काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में संतोष मिश्रा के सानध्यि में पूजा संपन्न करायी गयी. मौके पर बतौर यजमान भोला प्रसाद सपत्नीक मौजूद थे. इसके अलावा रेलवे कॉलनी में बंगाली रीति रिवाज पूजा अर्चना प्रारंभ की गयी. शहर से सटे करकट व होटवाग ग्राम में भी आकर्षक पंडाल व विद्युत सज्जा की गयी है. इससे पहले सभी पूजा समितियों के द्वारा नौपत्री व गंगा पूजन किया गया और माता का आह्रन किया गया. शहर के औरंगा नदी में पूजा समितियों ने माता का आह्रन किया. मौके पर ज्ञानचंद पांडेय, सुशील कुमार अग्रवाल, कुणाल पांडेय, ललित कुमार पांडेय, यदुनाथ सिंह, अमरजीत सिंह, पंकज तिवारी, नरेश अग्रवाल, संतोष प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, मोहितेश अग्रवाल, घनेश श्रीवास्तव, जगत पांडेय, दीपक सिंह, रोहित सिंह, प्रिंस, राजा व अनीश समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >