नाली निर्माण तय समय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें

नाली निर्माण तय समय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें

महुआडांड़. एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने सोमवार को प्रखंड के शास्त्री चौक पर चल रहे नाली मरम्मत व निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की. मौके पर एसडीओ ने उपस्थित संवेदक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाली निर्माण कार्य को तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें, ताकि क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नाली की जर्जर स्थिति के कारण हो रही परेशानियों से एसडीओ को अवगत कराया. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जायेगा और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा. प्रधान जिला जज ने किया प्याऊ का शुभारंभ

लातेहार. झालसा रांची के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता और व्यवहार न्यायालय आने वाले वादकारियों की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर निःशुल्क प्याऊ (पेयजल सेवा) का शुभारंभ किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था करना एक मानवीय कार्य है. न्यायालय परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें इस पेयजल सेवा से काफी राहत मिलेगी. उन्होंने समाज के अन्य वर्गों से भी अपील की कि वे इस तपती गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जरूरतमंदों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इस मौके पर जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, डीएलएसए के अधिवक्ता सहित व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >