लंबित आवास निर्माण को समय पर पूरा करें

लंबित आवास निर्माण को समय पर पूरा करें

प्रतिनिधि,हेरहंज प्रखंड कार्यालय में आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने की. इस दौरान आवास योजना के प्रखंड समन्वयक दीपक यादव सहित सभी पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही आवास योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभुकों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों द्वारा आवास निर्माण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दी जाये. श्री कुमार ने आगे कहा कि समय पर आवास निर्माण पूरा नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये. बैठक में जोर दिया गया कि सभी संबंधित कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. मौके पर कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >