कमांडेंट ने मुखिया व सरपंच के साथ की बैठक

सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बनुकर की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कैंप में विभिन्न पंचायतों के मुखिया व सरपंच की बैठक हुई.

लातेहार. सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बनुकर की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कैंप में विभिन्न पंचायतों के मुखिया व सरपंच की बैठक हुई. बैठक में कमाडेंट ने जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना. उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके पास आ सकते हैं. बैठक में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ स्वावलंबी बनाने की बात कही गयी. उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रद्दी पेपर से बनाये जानेवाली विभिन्न वस्तुओं को बनाने को लेकर प्रेजेंटेशन के जरिये समझाया गया. मौके पर उदयपुरा, जालिम खुर्द, इचाक, पेशरार, नवागढ़ समेत कई पंचायतों के मुखिया व सरपंच मौजूद थे. इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगा. डॉ अमूल्या कुजूर ने 50 से 60 ग्रामीणों की जांच कर दवा का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >