नगर पंचायत के 15 वार्डों में सफाई दल तैनात, काम शुरू

नगर पंचायत के 15 वार्डों में सफाई दल तैनात, काम शुरू

लातेहार ़ नगर पंचायत ने बरसात से पहले शहर के सभी वार्ड में नालियों की सफाई करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने नाली सफाई करने को लेकर गठित विशेष सफाई दल को रवाना किया था. विशेष सफाई दल द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों के अंतर्गत नाली की सफाई करना है ताकि जल जमाव से निजात पाया जा सके. नाली सफाई को नगर पंचायत के द्वारा एक अभियान के तहत लिया गया है. अगले एक महीने में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संपूर्ण नालियों की सफाई करना है. इसके अलावा नालियो पर खराब और टूटे पड़े स्लैब को दुरूस्त करने का कार्य किया जायेगा. जिससे लोगों को बरसात के दिनों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. सफाई दल ने काम शुरू किया : नगर पंचायत द्वारा गठित सफाई दल शहर के सभी 15 वार्डों में सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया है. अलग-अलग टीम में शामिल दल के लोग नालियों की सफाई के अलावा टूटे स्लैब को भी दुरूस्त करने का कार्य कर रही है. जिसकी निगरानी अपने-अपने वार्ड में वार्ड पार्षद के अलावा नगर पंचायत के कर्मी कर रहे हैं. शहर के लोगों की सुविधा का ध्यान : नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि बरसात से पहले शहर के नालियों की सफाई का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया है. जिसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बरसात में शहर की नालियों में पानी का जमाव नहीं हो इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है. शहर के लोगों को सभी सुविधा मिले इसका ध्यान रखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >