युद्ध के बीच दुबई में फंसी सीएचसी की दंत चिकित्सक, लगायी वापसी की गुहार

युद्ध के बीच दुबई में फंसी सीएचसी की दंत चिकित्सक, लगायी वापसी की गुहार

चंदवा़ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दंत चिकित्सक डॉ कंचन बाड़ा अपने पति के साथ इन दिनों खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के बीच दुबई में फंसी है. ज्ञात हो कि डॉ कंचन बाड़ा की शादी 22 फरवरी को सेल कंपनी के अधिकारी अतुल उरांव के साथ हुई है. शादी के बाद 27 फरवरी को वे अपने पति के साथ छुट्टी मनाने दुबई गयीं थी. चार मार्च को उनकी वापसी की टिकट थी. इसी बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध और तनाव के कारण स्थिति संवेदनशील हो गयी. दुबई से कई फ्लाइट कैंसिल हो गयी है. विमान सेवा रद्द हो जाने के कारण वे लोग वापस भारत नहीं लौट पाये हैं. उक्त जानकारी डॉ कंचन बाड़ा तथा उनके पति अतुल उरांव ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने परिजनों को दी. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वापसी के लिए मदद की अपील भी की है. ज्ञात हो कि उड़ानें रद्द होने के बाद कई पर्यटक दुबई में फंसे हैं. इधर, दुबई में फंसे डॉ कंचन बाड़ा तथा उनके पति सेल कंपनी के अधिकारी अतुल उरांव की सकुशल वापसी की मांग चंदवा सीएचसी के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों व चंदवा वासियों ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >