Latehar News: डेढ़टंगवा घाटी में 25 सितंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चंदवा-कुड़ू-लोहरदगा मार्ग से चलेंगे वाहन

चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के मद्देनजर 25 सितंबर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा है।

चंदवा, लातेहार : चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद इस पथ पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया है. लातेहार और लोहरदगा प्रशासन की पहल पर यह निर्णय लिया गया है.

लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में 25 अगस्त को हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चंदवा-लुकुईयां मोड़-चांपी-लोहरदगा पथ पर हल्के और भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया था. यह रोक 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी.

ब्लैक स्पॉट और घुमावदार हिस्सों की होगी मरम्मत

बैठक में बताया गया था कि डेढ़टंगवा घाटी के ब्लैक स्पॉट और घुमावदार हिस्सों को दुरुस्त किया जाना है. काम पूरा होने तक दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है.

प्रशासन के निर्देश के अनुसार इस अवधि में वाहन चंदवा-कुड़ू-लोहरदगा मार्ग का उपयोग करेंगे. अधिकारियों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है.

बताते चलें कि डेढ़टंगवा घाटी में हाल में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >