तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, बंटी मिठाई

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, बंटी मिठाई

चंदवा़ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार जीत पर सोमवार को चंदवा में उत्सव का माहौल रहा. मतगणना शुरू होने के बाद से ही कार्यकर्ता परिणामों पर नजरें जमाये हुए थे और जैसे ही भाजपा की बढ़त स्पष्ट हुई, खुशी की लहर दौड़ गयी. देर शाम भाजपा के चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ रिक्की के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंदिरा गांधी चौक पर एकत्रित हुए. यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी और जमकर आतिशबाजी की. भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा चौक गुंजायमान रहा. पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता बंगाल के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बलिदान और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है. उन्होंने इस जीत को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. बधाई देनेवालों में महेंद्र प्रसाद साहू, राजकुमार पाठक, रामवृक्ष चौधरी, राजू उरांव, सुरेश यादव, आदर्श रविराज, विजय दुबे, शिकेश्वर यादव, शंकर साहू, संजय साहू, कुलामन साहू, संजीव आजाद, राजेंद्र यादव, रोहित यादव, राजन भगत, सुनील मुंडा, श्रवण प्रसाद, सूर्य नारायण साहू, मनोज पाठक, जमुना जायसवाल, राम प्रसाद साहू, रोहित शाहदेव, देवमणि वैद्य, मीनाक्षी देवी, विभा देवी, हीरामणि देवी, बबलू सोनी, छोटू कुमार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >