बारियातू में अज्ञात शव मिलने के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बारियातू में अज्ञात शव मिलने के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 स्थित नवाडीह गांव के समीप 10 मई को पुलिया के नीचे से बरामद अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में इकबाल अंसारी पिता- नेयामत अंसारी (ग्राम चिरी, कुड़ृ-लोहरदगा) व अवध कुमार साहू उर्फ माधु पिता बालमुकुंद साहू (ग्राम कमले, कुड़ू-लोहरदगा) शामिल है़ दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इनकी निशानदेही पर महिंद्रा पिकअप वाहन और दो मोबाइल बरामद किये गये हैं. पैसे और गाड़ी के लालच में गला घोंटकर की हत्या : बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सोशल मीडिया और तकनीकी टीम की मदद से शव की पहचान ओडिशा के पुरी निवासी शेख सदाकत अली (50 वर्ष) के रूप में हुई. वे सीआरपीएफ से वीआरएस लेने के बाद अपनी पिकअप गाड़ी से आम का व्यापार करते थे. घटना के दिन वे आम लेकर बिहार जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों आरोपियों से उनकी मुलाकात हुई. सबने साथ मिलकर शराब पी. गाड़ी और उसमें लदे करीब एक लाख रुपये के आम देखकर आरोपियों की नीयत बिगड़ गयी. दोनों ने सदाकत को झांसे में लेकर गमछे से गला घोंट दिया और कलाई की नस काट दी. इसके बाद हाथ बांधकर शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया. छापेमारी टीम में थे शामिल : छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, तकनीकी शाखा के राहुल दुबे, पुअनि अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, बालूमाथ पुअनि अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित रविदास, धीरज सिंह, अनुभव कुमार, छोटू पंडा, दिनेश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >