अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चला अभियान

होली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के दुगिला व ड़ुडंगी गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चला.

लातेहार. होली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के दुगिला व ड़ुडंगी गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चला. उत्पाद निरीक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में जावा महुआ के अलावा 500 लीटर महुआ की शराब बरामद की गयी. टीम ने जब्त शराब को नष्ट कर दिया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि अवैध रूप से शराब का कारोबार करनेवालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध रूप से शराब का कारोबार करनेवाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >