संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने और नशामुक्ति का आह्वान किया

संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने और नशामुक्ति का आह्वान किया

बरवाडीह़ प्रखंड के छिपादोहर अंचल स्थित आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति महिला संकुल संगठन द्वारा शनिवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आम सभा में भौतिक प्रगति रिपोर्ट, लेखा रिपोर्ट, वार्षिक बजट, आगामी वर्ष की कार्ययोजना और संकुल की नीतियों में आवश्यक संशोधन सहित पलाश जेएसपीएल द्वारा संचालित गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित करना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर लखपति दीदी संकल्प को साकार करना था. प्रखंड प्रमुख ने महिला समूहों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने और नशामुक्ति का आह्वान किया. विधायक प्रतिनिधि ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. बीपीएम अरुण कुमार, पंचायत प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और सामुदायिक कैडरों को सम्मानित किया गया. संकुल अध्यक्ष बसंती एक्का देवी, सचिव, कोषाध्यक्ष फूलमती देवी और संकुल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >