वीर बुधू भगत के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

सदर प्रखंड के खैरा जागीर गांव के धुमकुड़िया भवन में सोमवार को आदिवासी समाज के क्रांतिकारी बीर बुधू भगत का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया.

लातेहार. सदर प्रखंड के खैरा जागीर गांव के धुमकुड़िया भवन में सोमवार को आदिवासी समाज के क्रांतिकारी बीर बुधू भगत का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया. वहीं उनके नक्शे कदम पर चलने और जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का आह्वान किया. मौके पर सभी ने वीर बुधू भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान चूरामन उरांव ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर सभी को चलने की जरूरत है. मौके पर मोती उरांव, विनोद उरांव, पहलू उरांव, रामलाल उरांव, उपेंद्र उरांव, प्रेमचंद उरांव, सुकू उरांव, सुरेंद्र उरांव व धनलाल उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >