पुल निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

पुल निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

चंदवा़ कामता पंचायत के परहीया टोला (चटुआग) में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने हर्ष व्यक्त किया है. रविवार को अयुब खान ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. बताया कि आजादी के बाद से इस क्षेत्र में पुल की जरूरत थी. पुल के अभाव में परहीया टोला और पहना पानी गांव के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है, बीमार को खटिया या डोली के सहारे आधा किमी तक ले जाना पड़ता है. छह अक्टूबर 2025 को पहना पानी निवासी रौशन मुंडा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों को शव कंधे पर उठाकर गांव लाना पड़ा था. मामले को अयुब खान ने प्रमुखता से उठाया था. जिसके बाद प्रशासन ने स्थल निरीक्षण कर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई. पुल बनने से आवागमन सुगम होगा. श्री खान व ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया है. चंदवा पल्ली में धूमधाम से मनाया गया संत जोसेफ पर्व

चंदवा़ स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में रविवार को संत जोसेफ पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पवित्र मिस्सा अनुष्ठान फादर फेद्रीक गिद्ध के नेतृत्व में संपन्न हुआ. उनके साथ फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर सेलिस्टिन डुंगडुंग, फादर मैक्सिमिलन टेटे मौजूद थे. श्री गिद्ध ने कहा कि संत जोसेफ के पिता मजदूर का काम करते थे. इसलिए संत जोसफ को मजदूरों का संरक्षक संत माना जाता है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया. चंदवा पल्ली कैथोलिक सभा का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से स्टेफन मिंज को अध्यक्ष, राजेश लकड़ा सचिव, जगदीश एक्का को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर सुमन सुनील सोरेंग, कुलदीप लकड़ा, ऐडमोन, कच्छप,बिनय खलखो, राजेंद्र खलखो, समीर बारला, प्रशांत बाड़ा, संजय नागेसिया, सुधीर लकड़ा,बसंती लकड़ा, सुशीला सोरेंग, इलिसाबा नाग, अनुपा मिंज, सिस्टर नीलम, सिस्टर रोस, सिस्टर अनीमा,धावल कुजूर,महेंद्र कुजूर समेत बड़ी संख्या में विश्वासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >