सुखलदरी वाटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद

सुखलदरी वाटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद

बरवाडीह. गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सुखलदरी वाटरफॉल में डूबे बरवाडीह के छेछा गांव के युवक का शव बरामद कर लिया गया है. करीब 24 घंटे तक चले सघन खोज अभियान के बाद सोमवार को एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम को सफलता मिली. मृतक की पहचान क्षेत्र के पेंटर शिवा के चचेरे भाई छोटू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, रविवार को छोटू अपने दोस्तों के साथ सुखलदरी वाटरफॉल घूमने गया था. इसी दौरान वह वाटरफॉल के डेंजर जोन में चला गया और गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय स्तर पर खोजबीन में सुराग नहीं मिलने पर सोमवार को एनडीआरएफ की मदद ली गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया़ इसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों ने पर्यटन स्थलों के डेंजर जोन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. दो परिवार को मिला दो-दो लाख रुपये का बीमा लाभ

चंदवा़ प्रखंड के रामपुर गांव में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाभुक परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की गयी है. वर्ष 2025 में अजंता देवी के पति तथा सचिन भुइयां की पत्नी के निधन के बाद उनके परिजनों को बीमा क्लेम की राशि स्वीकृत की गई. दोनों मामलों में बैंक सखी के माध्यम से आवश्यक बीमा दस्तावेज संबंधित बैंक में जमा किये गये थे. ग्रामीण बैंक सासंग शाखा के प्रबंधक मनीष तिवारी व जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुजिबुल आरफीन के प्रयास से दोनों लाभुक के नाॅमिनी खातों में दो-दो लाख रूपये की राशि हस्तांतरित की गई है. इस सहायता से दोनों परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल मिला है. अजंता देवी व सचिन भुइयां ने इस पहल के लिए जेएसएलपीएस व ग्रामीण बैंक का आभार जताया है. मौके पर बैंक सखी मनीषा देवी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सुनीता कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >