प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर, दस यूनिट रक्त संग्रह

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रक्तदान शिविर, दस यूनिट रक्त संग्रह

बारियातू. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति लातेहार के बैनर तले एएमपीएल फाउंडेशन की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. शिविर में प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री गंझू व उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर चिकित्सकों की सलाह पर रक्तदान अवश्य करें. शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी थी. रक्त संग्रह में प्रमिला कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुशीला टोप्पो, बसंती कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी लगे थे. रक्तदान करनेवालों में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष लाल आशिष नाथ शाहदेव, बीएफटी धीरज राणा, अंचल कर्मी राकेश कुमार, प्रखंड लिपिक अनिल उरांव, ऑपरेटर सुनील कुमार व सुरेंद्र कुमार के अलावा गणेश राम समेत अन्य लोग शामिल थे. अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >