साईं नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर, 36 लोगों ने किया महादान

साईं नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर, 36 लोगों ने किया महादान

चंदवा. स्थानीय साईं नर्सिंग होम की पहल पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ. सरिता टोप्पो व संचालक रोहित त्रिपाठी ने किया. रक्त संग्रह के लिए हेल्थ प्वाइंट रांची से आयी विशेषज्ञ मेडिकल टीम मौजूद थी. शिविर में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 36 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. रक्तदान करने वालों में रोहित त्रिपाठी, संजीव आजाद, राजेंद्र यादव, नीतू गोयनका व त्रिशिका गिनोडिया समेत कई लोग शामिल थे. मौके पर डॉ सरिता टोप्पो ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. नर्सिंग होम प्रबंधन ने आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जतायी. मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने का निर्देश

हेरहंज. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने की. बैठक में एसआइआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. बीडीओ अमित कुमार ने सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने के लिए घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता व पारदर्शिता से करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम जोड़ना और मृत या अपात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार हटाना कर्मियों की जिम्मेदारी है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश के साथ बैठक संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >