बीएलओ को मिला पोल डे अरेजमेंट का प्रशिक्षण

बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ नंदकुमार राम ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक की

बारियातू/हेरहंज. बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ नंदकुमार राम ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक की. मौके पर नंदकुमार राम ने कहा कि मतदान से पहले बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त मतदाता सूचना पर्ची का समय पर वितरण करें. उन्होंने मतदान केंद्र की सजावट करने, मतदान दल के आगमन पर चिन्हित मतदान कक्ष का पहचान कराते हुए एएमएफ की स्थिति से अवगत कराने तथा वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाता की पहचान कर सूचीबद्ध करने की भी विस्तार से जानकारी दी. उधर, हेरहंज स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में भी बीएलओ के साथ बीडीओ प्रदीप कुमार दास ने बैठक की.इस दौरान बीएलओ को लोकसभा चुनाव को लेकर पोल डे अरेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया. सभी बीएलओ को चुनाव से एक दिन पहले मतदान केंद्र में शौचालय की स्थिति, पानी की सुविधा, मतदान कर्मी हेतु मतदान कक्ष में बैठने की सुविधा, टेबल-कुर्सी व फर्नीचर आदि का आकलन भौतिक रूप से करने को कहा गया. प्रशिक्षण में बीपीआरओ समीर सुमन भेंगरा, पर्यवेक्षक सूर्यप्रकाश सहित कई बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

यह भी पढ़ें >