बंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बालूमाथ. बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त पर सोमवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ पर जमकर जश्न मनाया. दोपहर से ही कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जुटने लगे थे. इस दौरान जय श्रीराम के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और गुलाल लगाकर बधाई दी. भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता ने इस जीत को सनातन की विजय बताते हुए कहा कि बंगाल के परिणामों ने कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भर दी है. उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने तुष्टिकरण और घुसपैठियों के दम पर सत्ता हथिया रखी थी, जिससे अब बंगाल मुक्त होने जा रहा है. झारखंड की मौजूदा सरकार का भी यही हाल होगा. मौके पर गजेंद्र हिमांशु, पंकज केशरी, संजय गुप्ता, संजीव सिन्हा, गंगेश्वर यादव, बबलू चौरसिया, राजू, सुमन सिन्हा, पंकज सिन्हा, पंचानन पांडेय, विजय यादव, अर्जुन साव, प्रकाश भोक्ता, नामेश्वर गुप्ता, सुनील पांडेय, कृष्णा यादव, राजेंद्र साव उर्फ चावल, लालदेव गंझू, विनोद साव, उपेंद्र रंगीला, आशीष ओझा, अजित कुमार मंत्री, दीपू उर्फ प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे. बेतला से हज के लिए रवाना हुए तैय्यब दंपती

बेतला. क्षेत्र के तैय्यब अंसारी और उनकी पत्नी सबिना बीबी सोमवार को पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए. इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने दंपती को अंगवस्त्र व माला पहनाकर शुभकामना दी. विधायक ने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक शांति और भाईचारे का प्रतीक है. रवानगी से पूर्व जामा मस्जिद के इमाम ने सलामती की दुआ करायी. ग्रामीणों ने फूल बरसाकर भावुक विदाई दी. तैय्यब अंसारी ने कहा कि वे वहां देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगेंगे. मौके पर नसीम अंसारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे. इसके बाद विधायक सरईडीह गांव पहुंचे और स्वर्गीय सावित्री देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >