लातेहार: जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितता का विरोध कर रहे रांची मे छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वाण किया है. जिला मुख्यालय मे जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व मे थाना चौक के पास सुबह साढ़े आठ बजे से भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करतु हए सड़क जाम कर दिया है. जिससे थाना चौक के पास वाहनो की लंबी कतार लग गई है. जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि रांची मे छात्र नौजवान शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर हेमंत सोरेन की सरकार ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया, जो काफी निंदनीय है.
सीबीआई जांच क्यों भाग रही सरकार ?
उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी मे हुई गड़बड़ी जांच सीबीआई जांच कराने से राज्य सरकार क्यों भाग रही है. पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि 15 दिनो से राज्य के छात्र-छात्राएं जेपीएससी और जेएसएससी मे हुई अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय युवको की नौकरी के साथ अन्याय कर रही है. उन्होने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन के साथ है.
सीआई से हुई तीखी नोकझोंक
शहर के थाना चौक के पास बंद के दौरान सदर अंचल कार्यालय के सीआई विश्वजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बंद समर्थको को सड़क पर से हटने को कहा. सीआई ने कहा कि किसके आदेश से आप लोग बंद करने उतरे है. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गये. जिला उपाध्यक्ष राकेश दूबे और जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वाण पर झारखंड में एक दिवसीय बंद बुलाया गया है. इसके बाद भाजपाई और सीआई के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले मिला था: अभय तिवारी
