बरवाडीह़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी ने पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. इसका आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. सफाई के बाद कार्यकर्ताओं ने शिव-पार्वती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, विकास और शांति की कामना करते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास और गरीब-वंचित वर्गों के उत्थान से देश को नयी दिशा मिली है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत कश्यप, विनय चंदेल, बुधराम, पवन चौधरी, संतोष विश्वकर्मा व सुबोध कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
