ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर सदर थाना क्षेत्र के जगलदग्गा के पास मंगलवार को पूर्वाह्ण 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

लातेहार. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर सदर थाना क्षेत्र के जगलदग्गा के पास मंगलवार को पूर्वाह्ण 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डीही ग्राम निवासी तबरेज अंसारी (पिता-मो युनूस अंसारी) के रूप में हुई है. मृतक मूल रूप से पलामू जिला के लेस्लीगंज के धनगांव का रहनेवाला था. वह डीही में अपने नानी के घर में रहकर पढ़ाई करता था. मृतक के मामा नेसार अंसारी ने बताया कि तबरेज अपनी मोटरसाइकिल से रांची से डीही गांव जा रहा था. घटना की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के होटल वालों से पूछने पर बताया कि अज्ञात ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >