रामनवमी पर महुआडांड में निकला बाइक जुलूस

झंडा पूजन के बाद बजरंग दल के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया, जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली सहित अन्य स्थानों से गुजरा.

महुआडांड़. प्रखंड में बुधवार को धूमधाम से रामनवमी का जुलूस निकला. झंडा पूजन के बाद बजरंग दल के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया, जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली सहित अन्य स्थानों से गुजरा. वहीं गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर सहित अन्य क्षेत्रों के लोग महावीर पताका के साथ शास्त्री चौक पहुंचे. अखाड़ा में राम भक्तों ने पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाये. रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. रामनवमी जुलूस में झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही. रामनवमी जुलूस में हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संरक्षक बृजमोहन जायसवाल, विजय प्रसाद, शंभू प्रसाद, भानु प्रसाद, बजरंग दल पलामू संभाग के संयोजक सूरज साहू, प्रदीप जायसवाल, नीतीश कुमार, अंकीत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इसके पूर्व अष्टमी की शाम मंगलवार को गाजे बाजे के साथ बजरंग दल और हिंदू महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >