चंदवा. सासंग-सेरक-मसियातू पथ पर भेड़ाटोंगरी के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में सेरक सेरमटोली निवासी सुजीत कुमार (पिता-सुरेंद्र भुइयां) व अमित कुमार (पिता-दिनेश भुइयां) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोग उसे एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले गये. दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोट आयी है. दोनों बाइक से लातेहार से सिकनी स्थित अपने घर लौट रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
